आजमगढ़, फरवरी 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में 16 से 18 मार्च तक आयोजित होने वाले पहले खेल-उमंग-2026 के तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि खेल-उमंग के सफल आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियों के प्रभारियों से बिंदुवार विमर्श किया गया। संयोजक प्रो. प्रशांत राय को निर्देशित किया कि समितियों से बराबर समन्वय स्थापित कर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कराएं। जिससे यह महोत्सव पूर्वांचल की युवा खेल प्रतिभाओं को एक सार्थक मंच प्रदान कर सके। समिति के प्रत्येक सदस्य संयोजक एवं सह-संयोजक द्वारा दिए गए दायित्व का निर्माण पूरी जिम्मेदारी से करें। बैठक में कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र के अतिरिक्त प्रो. अमरजीत, डॉ. हरिलाल, डॉ. पंकज, डॉ. सफीउ...