बक्सर, मार्च 9 -- युवा के लिए --- चौसा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक, पटना के निर्देश पर इंटर सत्र-2025-27 के अंतर्गत 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा की तारीख निर्धारित कर दी गई है। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास स्थित विक्रमादित्य गीता मिश्र इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि इंटर की 11 वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा आगामी 16 मार्च से शुरू होगी। पहले दिन कला संकाय में राजनीति विज्ञान, विज्ञान संकाय में भौतिकी और रसायन विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय में ईपीएस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 24 मार्च को सम्पन्न होगी। परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों का इंटर के दूसरे वर्ष यानि 12 वीं कक्षा में नामांकन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.