फतेहपुर, मार्च 13 -- फतेहपुर/खागा, संवाददाता। जिले के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा पूरी तरह मौखिक होगी। वहीं कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों रूपों में आयोजित की जाएगी। कक्षा दो और तीन में लिखित और मौखिक परीक्षा का भार 50-50 प्रतिशत रखा गया है, जबकि कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा 70 प्रतिशत और मौखिक परीक्षा 30 प्रतिशत की होगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा केवल लिखित रूप में कराई जाएगी। लिखित वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें...