एटा, मई 2 -- पुरानी पेंशन बहाली सहित 16 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने से शिक्षक-शिक्षिकाओं में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्या, मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संरक्षक रामलाल कुशवाह ने बताया कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अपनी मांगों चयन बोर्ड अधिनियम की धारा-18 एवं 21 की व्यवस्थाओं की पुनः बहाली होने, पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मांगों को लेकर आन्दोलित है। शनिवार को भी धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष सिंह को सौंपा है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर डीआईओएस कार्याल...