16 सितंबर को विकास भवन में किसान दिवस
बरेली, सितम्बर 14 -- बरेली। 16 सितंबर को किसान दिवस का विकास भवन के सभागार में आयोजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम करेंगे। उपनिदेशक कृषि ओपी मिश्र ने बताया, कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक माह के तृतीय बुद्धवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन होता है। जिसमें कृषि विभाग एवं कृषि से सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक प्रतिभाग करते हैं। कृषकों की समस्याओं का निराकरण क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार कराया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.