पाकुड़, सितम्बर 14 -- श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के 139 वें जन्मोत्सव को लेकर सत्संगी जनों के द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसे लेकर जानकारी देते हुए नरोत्तम घोष, रवि प्रमाणिक, दीनानाथ यादव ने बताया कि प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान के समीप स्थित सत्संग केंद्र में आगामी 16 सितंबर को श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का जन्मोत्सव उनके अनुयायियों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम के दिन सर्वप्रथम उषा कीर्तन, प्रार्थना, नगर भ्रमण, भंडारे सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर महेशपुर सत्संग केंद्र में तैयारियों के साथ-साथ श्रद्धा व भक्ति का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग के कुम्हार टोली में ...