मुजफ्फरपुर, मई 3 -- साहेबगंज। रूपछपरा और हुस्सेपुर नया टोला में पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर 16 साल से फरार डाका कांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दारोगा सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रूपछपरा निवासी शंभू राय तथा हुस्सेपुर नया टोला निवासी अवधेश राय शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। 2010 में धरमपुर राम निवासी शशिभूषण प्रसाद के घर डकैती हुई थी। मामले में सात अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...