रांची, नवम्बर 26 -- झारखंड हाईकोर्ट ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की व्याख्या करते हुए स्पष्ट किया है कि अपराध की गंभीरता या नाबालिग की उम्र 16 साल से अधिक होना अपने आप में जमानत खारिज करने का आधार नहीं हो सकता। जमानत देने से इनकार करने के लिए कानून में निर्धारित ठोस कारणों का होना जरूरी है। जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत ने गिरिडीह के 17 साल के नाबालिग को जमानत देते हुए किशोर न्याय बोर्ड और चिल्ड्रेन कोर्ट के जमानत खारिज करने संबंधी आदेशों को निरस्त कर दिया। नाबालिग 17 फरवरी से ऑब्जर्वेशन होम में निरुद्ध था। वह 12वीं कक्षा का छात्र है। आइए जानते हैं कोर्ट ने इस मामले पर क्या कहा है।6 अप्रैल को खारिज कर दी थी याचिका इस मामले में नाबालिग के पिता की ओर से अधिवक्ता रंजन सिंह और संतोष कुमार ने पक्ष रखा। मामले में गिरिडीह...