प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, संवादाता। एसआरएन अस्पताल की नई बिल्डिंग में लगभग नौ माह से बंद लिफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं है बल्कि संक्रमण न फैले इसलिए बंद कर दी गई है। गुरुवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचीं एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने जब लिफ्ट के बारे में पूछा तो बताया गया कि टीबी मरीजों को दूसरी मंजिल पर संचालित ओपीडी तक पहुंचने के लिए अलग से लिफ्ट नहीं है इसलिए संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए लाखों रुपये खर्च करके अलग से लिफ्ट बनाई जाएगी। हालांकि मरीजों का कहना है कि यदि अस्पताल प्रशासन सांस व टीबी विभाग की ओपीडी को भूतल पर शिफ्ट कर दे तो ज्यादा बेहतर होगा। इसके लिए अस्पताल परिसर में मनोचिकित्सा विभाग की बिल्डिंग पूरी तरह से खाली है क्योंकि वहां की ओपीडी महाकुंभ में बनी नई गयी एसी युक्त ओपीडी में संचालित हो रही है।नई बिल्ड...