सहारनपुर, अप्रैल 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित आश्रम में सोमवार को उस समय खास माहौल बन गया, जब आसाराम बापू करीब 16 साल बाद यहां पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचने लगे और पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। दोपहर करीब दो बजे वे व्हीलचेयर के माध्यम से अपनी कुटिया से सत्संग स्थल तक पहुंचे, जहां उन्होंने अनुयायियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हुए साधना और जीवन में सकारात्मकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने अनुयायियों को ऐसा मंत्र देना चाहते हैं, जो लंबे समय तक उनके जीवन में मार्गदर्शन करेगा। यह भी पढ़ें- 16 साल बाद अपने सहारनपुर आश्रम पहुंचे आसाराम बाबू, भक्तों में दिखा उत्साह, तालियां बजाने पर मनाही कार्यक्रम के दौरान आश्रम मे...