सहारनपुर, अप्रैल 13 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित आश्रम में सोमवार को उस समय खास माहौल बन गया, जब आसाराम बापू करीब 16 साल बाद यहां पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आश्रम पहुंचे और सत्संग में हिस्सा लिया। सत्संग के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने तालियां बजाई तो ऐसा करने से मना कर दिया गया। दोपहर करीब दो बजे आसाराम बापू व्हीलचेयर से अपनी कुटिया से सत्संग स्थल तक पहुंचे, जहां उन्होंने अनुयायियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हुए साधना और जीवन में सकारात्मकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने अनुयायियों को ऐसा मंत्र देना चाहते हैं, जो लंबे समय तक उनके जीवन में मार्गदर्शन करेगा। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्...