16 साल पुराने मामले में आरोपी को तीन वर्ष की सजा
मुजफ्फर नगर, जून 4 -- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना शाहपुर में वर्ष 2010 में दर्ज एक मामले में प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष की सजा सुनाई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग द्वारा न्यायालय में लगातार प्रभावी पैरवी की गई। बुधवार को न्यायालय एसीजे (एसडीजे)1 मजिस्ट्रेट कोर्ट ने थाना शाहपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 273/2010, धारा 174ए भारतीय दंड संहिता में आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी विनोद बावला पुत्र राजपाल निवासी ग्राम किनौनी, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.