16 साल पुराने नक्सली मामले में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप बरी
गुमला, अक्टूबर 6 -- गुमला, प्रतिनिधि । कामडारा थाना क्षेत्र में वर्ष 2010 में दर्ज नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले में आरोपरी पीएलएफआई के तत्कालीन सुप्रीमो दिनेश गोप को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। मामले की सुनवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत सिंह की अदालत में चल रही थी।जानकारी के अनुसार, नौ फरवरी 2010 को पुलिस को सूचना मिली थी कि दिनेश गोप अपने सहयोगियों के साथ कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोलया-अंबाटोली स्थित कारो नदी के समीप जुटा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस के पहुंचने पर दिनेश गोप और उसके सहयोगियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इस दौरान दिनेश गोप पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।मामला दर्ज होने के बाद न्यायिक प्रक्रिया शुरू हुई। करीब 16 वर्षों तक चली सुनवाई के दौरान अदालत ने मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.