खुसरूपुर (पटना), अप्रैल 25 -- Patna News: बिहार के पटना जिले से 16 साल के लड़के की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। शादी समारोह में गए किशोर की धारदार हथियार से पेट और गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पटना के ग्रामीण इलाके खुसरूपुर थाना क्षेत्र की है। शनिवार सुबह जगमालबीघा के बधार में उसका शव एक खेत में पड़ा हुआ मिला। उसे आखिरी बार देर रात शादी समारोह में देखा गया था।फतुहा की कंपनी में काम करता था किशोर की पहचान कटौना गांव निवासी नीतीश पासवान के बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित पटना के फतुहा में अपने पिता के साथ एक निजी कंपनी में काम करता था। गांव में शादी थी तो वह उसमें शामिल होने शुक्रवार को ही घर आया था। बधार में शव मिलने की सूचना पर खुसरूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.