घाटशिला, अप्रैल 26 -- घाटशिला। शुक्रवार की देर रात पति, पत्नी और वो को लेकर घाटशिला थाना में जममकर हंगामा होता रहा। हालांकि, पति के घर नहीं जाने की बात कह पत्नी अपने एक 16 साल के लड़के को छोड़ मायके चली गयी। इस दौरान पुलिस ने प्रेमी को भी थाना से ही छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार घाटशिला कॉलेज रोड की एक महिला का इस्ट्रांग्राम के माध्यम से पुरुलिया के रहने वाले राहुल माजी नामक युवक से पिछले एक साल से बातचीत चल रहा था। इस दौरान पुरुलिया का युवक महिला से मिलने के लिए पहले भी एक बार घाटशिला आ चुका था। इस बीच मामले की जानकारी महिला के पति और उनके 16 साल का बेटे को भी हो गई। यह भी पढ़ें- दौराला चौराहा पर 'पति-पत्नी और वो' को लेकर जीजा-साले में मारपीट दोनों उसे समझाने का काफी प्रयास कर रहे थे, लेकिन महिला हर बार परिवार में विवाद खड़ा कर देती थी। इ...