लखनऊ, अप्रैल 20 -- Lucknow News: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके से 14 अप्रैल को लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काटे और शासन के पोर्टल (IGRS) तक गुहार लगाई, वही अपनी बेटी का हत्यारा निकला। आरोपी पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर न केवल अपनी बेटी का गला घोंटा, बल्कि साक्ष्यों को छिपाने के लिए शव को पड़ोसी जिले बाराबंकी की नहर में फेंक दिया था।साजिश के तहत पुलिस को किया गुमराह पुलिस तफ्तीश के मुताबिक, चिनहट निवासी आरोपी पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 14 अप्रैल को ही वारदात को अंजाम दे दिया था। 15 अप्रैल को बाराबंकी के बड्डूपुर इलाके में शारदा सहायक नहर किनारे एक किशोरी का शव मिला था, जिसके गले में दुपट्टा कसा हुआ ...