लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ। संवाददाता। जिले के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी गुरुवार को बिना किसी को बताए घर से निकल गई और तब से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आलमबाग के विशेश्वर नगर निवासी सुषमा देवी, पत्नी गुड्डू, ने बताया कि गुरुवार को उनकी 16 वर्षीया पुत्री अनुष्का घर से अचानक गायब हो गई। घर में किसी को कुछ बताए बिना वह कहां चली गई, इसकी कोई जानकारी परिवार को नहीं है। काफी तलाश करने के बाद भी जब अनुष्का का पता नहीं चला तो सुषमा देवी ने कृष्णा नगर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने बताया कि लापता किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अनुष्का की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ...