वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 22 -- युवाओं में अचानक हार्ट अटैक आने के बढ़ रहे मामलों के बीच यूपी के मुरादाबाद में 16 साल के छात्र को हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है। उसके सीने के बीचोबीच कई बार दर्द उठने की शिकायत के साथ परिवार के लोग उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। खून और ईसीजी जांच में उसे हार्ट अटैक आने की पुष्टि हुई। छात्र का इलाज जारी है और डॉक्टरों का कहना है कि इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसा मुरादाबाद में दीनदयाल नगर स्थित फिजीशियन डॉ.आरसी अग्रवाल के यहां इस छात्र का इलाज चल रहा है। डॉ.आरसी अग्रवाल ने बताया कि उसकी खून की जांच कराने पर ट्रॉप टी व सीपीके-एमबी पॉजिटिव आया। जोकि हार्ट अटैक आना कन्फर्म करता है। ईसीजी में गड़बड़ी मिली। हालांकि, कोलेस्ट्रॉल, शुगर स्तर, किडनी फंक्शन सामान्य आया। ...