चाईबासा, मार्च 10 -- मझगांव। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव में प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से पहुंचीं लगभग 120 से अधिक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सक डॉ. प्रिंस पिंगुवा व सीएचओ ने संयुक्त रूप से महिलाओं की जांच की। शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआइवी, हेपेटाइटिस-बी व वजन सहित अन्य सभी आवश्यक पैथोलॉजिकल जांचें नि:शुल्क की गई। जांच के उपरांत सभी महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन व विटामिन-सी की गोलियों के साथ ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए। उन्होंने संस्थागत प्रसव (अस्पताल में प्रसव) के महत्व पर भी जोर दिया। मौके पर सीएचओ पूजा नायक, किरण तिर्की, थाईलेंद्र शाहु, अमिता तिर्की, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.