बहराइच, अप्रैल 22 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। ग्राम पंचायतों के विकास में सचिवों की अहम भूमिका होती है, लेकिन ब्लाक में सचिवों की संख्या काफी कम है। इसकी वजह से आधा दर्जन से अधिक गांव की जिम्मेदारी एक ही सचिव को सौंपी गई है। अधिक गांव का चार्ज होने की वजह से ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों की व्यस्तता अधिक है। इससे गांव का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है, साथ ही ग्रामीणों को मृत्यु व निवास प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिहींपुरवा ब्लाक क्षेत्र में 87 ग्राम पंचायतों का कार्यभार 16 ग्राम पंचायत सचिव संभाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- हड़ताली पंचायत सचिवों के खिलाफ प्रपत्र क का होगा गठन ऐसे में जहां एक और ग्राम पंचायत सचिव को परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं ग्रामीणों को भी अपने कार्य के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.