गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एयर रेड वार्निंग सिस्टम के आधुनिकीकरण के तहत गुरुग्राम में 16 तथा 17 अप्रैल तक सायरन की फील्ड टेस्टिंग की जाएगी। यह परीक्षण भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड्स से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सिविल लाइन स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय में सी-डॉट टीम द्वारा किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान सायरन कई बार बज सकते हैं, जो पूरी तरह तकनीकी परीक्षण का हिस्सा होगा और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति का संकेत नहीं है। यह भी पढ़ें- सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल आज से खुला, घर बैठे ऑनलाइन भरें अपनी जानकारी उन्होंने आमजन से अपील की कि वे घबराएं नहीं और इस संबंध में दी जा रही जानकारी को अधिक से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.