जमुई, जून 25 -- गिद्धौर। निज संवाददाता गिद्धौर प्रखंड के कुंधुर पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले नागी नकटी के कटहरा नदी के तटीय क्षेत्र में बसा नयागांव एक बार पुन: दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 16 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन से गुलजार हो उठा। बताते चले कि सीएम वायु मार्ग से दिवगंत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के पुण्यतिथि पर नयागांव समाधि स्थल पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वहीं प्रदेश के कई मंत्री, विद्यायक, जिले के सैकड़ों बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजनों ने समाजवादी विचारधारा के नेता दिग्विजय सिंह को पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- जमुई : 16 वीं पुण्यतिथि पर गिद्धौर के नयागांव पहुंचे मुख...