मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। बिहार तकनीकी सेवा आयोग को 16 विभागों से 12 हजार से अधिक नई रिक्तियां मिली हैं। इन रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए इस माह के अंत से लेकर जुलाई तक आवेदन का विज्ञापन निकाला जाएगा। सबसे अधिक करीब नौ हजार रिक्तियां स्वास्थ्य विभाग के लिए मिली हैं। राजस्व, पशु-मत्स्य, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में भी सैकड़ों रिक्तियां हैं। आयोग के अपर सचिव ने समान्य प्रशासन विभाग को इसकी सूचना भेजी है। भेजी गई रिक्तियों की संख्या के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 8938 पदों पर बहाली होनी है। स्वास्थ्य विभाग से ही सहायक जीवाणुविद, वैज्ञानिक सहायक, खाद्य विश्लेषक समेत अन्य पदों के लिए भी रिक्तियां भेजी गई हैं। एएनएम के लिए जुलाई 2026 में, जबकि बाकी पदों के लिए फरवरी के अंत में ही विज्ञापन निकालने की संभावित तिथि तय की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.