सोनभद्र, अगस्त 22 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की मुख्यालय स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अधिकारी क्लब में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एनसीएल कर्मियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) राजेश त्रिवेदी बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्यालय स्तरीय जेसीसी सदस्य, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में राजेश त्रिवेदी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी एवं कहा कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मियों के रचनात्मक विकास और छिपी प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने 16 विधाओं- गायन, वादन, नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, कव्वाली, भजन, ग़ज़ल, ठुमरी, भरत नाट...