16 वर्ष से डकैती में फरार 25 हजार का इनामी मुकेश गिरफ्तार
बुलंदशहर, मई 13 -- कोतवाली देहात पुलिस ने 16 साल पहले हुई डकैती की घटना में फरार शातिर इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के लगातार फरार रहने पर एसएसपी द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को स्वाट टीम देहात व थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 16 वर्ष से डकैती की घटना में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी मुकेश अग्रवाल पुत्र रामकिशन निवासी मौहल्ला गुर्जर घाटी चौक( थाना कोतवाली नगर, मथुरा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश वर्तमान में देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी द्वारा वर्ष 2009 में कोतवाली देहात क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.