भागलपुर, मई 20 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में दुलदुलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय दक्षिण को पिछले 16 वर्षों में अपनी जमीन और अपना भवन तक नहीं मिला है। जिस कारण बच्चों एवं शिक्षकों को मध्य विद्यालय दुलदुलिया के एक छोटे से कमरे में भेड़-बकरियों की तरह रहकर पढ़ना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, इसी एकमात्र कमरे में सभी छह शिक्षक तथा 79 नामांकित छात्र-छात्राओं को रहना पड़ रहा है। यानी यही एकमात्र कमरा बच्चों, शिक्षकों का स्कूल, कार्यालय तथा मध्याह्न भोजन तथा अन्य सामान रखने की जगह है। जबकि पर्याप्त बेंच-डेस्क भी नहीं हैं। कई बच्चों को इस भीषण गर्मी में नीचे दरी पर बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जर्जर भवन में चल रहा विद्यालय, एक कमरे में 250 बच्चों की पढ़ाई- युवा लीड जो प्रखंड में शिक्षा विभाग की पोल खोल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस...