16 वर्षों से फरार वारंटी समेत कई वांछित अपराधी दबोचे गए
कोडरमा, जून 1 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। जिले में अपराध एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोडरमा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 30 एवं 31 मई को जिलेभर में विशेष अभियान ऑपरेशन ऑल आउट-2 चलाकर कुल 39 वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई।अभियान के दौरान जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई में कोडरमा थाना से 5, तिलैया थाना से 10, नवलशाही थाना से 4, मरकच्चो थाना से 2, जयनगर थाना से 2, डोमचांच थाना से 3, चंदवारा थाना से 7, तिलैया डैम ओपी से 3 तथा सतगावां थाना से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कोडरमा थाना ने चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.