गुड़गांव, जून 25 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। 16 वर्षीय किशोरी के साथ साढ़े तीन महीने तक एक आरोपी के द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर सदर थाने में बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनकी 16 साल की बेटी को झांसे में लेकर कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोनी ने बेटी के साथ लगभग साढ़े तीन महीने तक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक भी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- 16 वर्षीय नाबालिग से साढ़े तीन महीने तक दुष्कर्म, मामला दर्ज किशोरी ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई।जांच अधिक...