मधुबनी, मार्च 15 -- मधेपुर। एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का एक 18 वर्षीय युवक द्वारा कुछ लोगों के सहयोग से कथित तौर पर अपहरण कर लेने मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई है। लड़की का अपहरण 10 मार्च की रात कर लिया गया। इस संबंध में अपहृत लड़की के पिता ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें दरभंगा जिले के सकतपुर थाने के एक गांव के 18 वर्षीय युवक सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि अपहृता की बरामदगी तथा अपहर्ता के गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.