जौनपुर, जून 7 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने शनिवार को पर्यटन स्थल गुजरताल का निरीक्षण किया। पर्यटन स्थल का भ्रमण करने के बाद उन्होंने इसकी सराहना की, साथ ही विभागीय अधिकारियों को इसके रखरखाव के लिए पर्यटकों से टिकट शुल्क लेने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। शाहगंज में आयोजित तहसील दिवस से लौटते समय जिलाधिकारी अधिकारियों के साथ नव निर्मित पर्यटन स्थल गुजरताल पहुंचे। उन्होंने पर्यटकों के लिए बनाई गई कैनोपी, शेड तथा गुजरताल के प्रमुख पक्षियों से संबंधित चित्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद वॉच टावर से पूरे ताल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थल के और विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस:डीएम के सामने शिकायत लेकर पहुंचे 58 फरियादी उन्होंने गुजरताल के चारों ओर नेचर ट्रेल विक...