16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने में रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, जून 21 -- रजबपुर। थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। युवती के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, यह घटना बीती 11 जून को हुई थी। गांव निवासी किसान ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने रजबपुर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने किशोरी को जल्द बरामद करने की बात कही। यह भी पढ़ें- नावकोठी से नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, अपहरण का मुकदमा कायम यह भी पढ़ें- नाबालिग पुत्री के अपहरण के आरोप में केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.