मैनपुरी, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र की एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी अपने साथ 1.45 लाख रुपये की नकदी तथा शादी के लिए रखे सोने चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 13 फरवरी को उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का ही रोहित उर्फ मोहित अगवा कर ले गया। उसकी पुत्री घर में रखे 1.45 लाख रुपये, सोने चांदी की आभूषण भी अपने साथ ले गई। यह रुपये उसने अपनी जमीन बेचकर पुत्री की शादी के लिए जमा किए थे। पुलिस ने घटना की तहरीर पर आरोपी रोहित, कल्पना, अनिरुद्ध पुत्रगण मानसिंह, मालती पत्नी मानसिंह सभी निवासीगण मलिखानपुर एलाऊ के विरुद्ध मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.