सासाराम, मार्च 30 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पुलिस ने 16 लूट कांडों में फरार सात अपराधियों को गिरफ्तार की है। जिनके पास से लूट कांड में प्रयुक्त एक बुलेट व एक अपाची बाइक के साथ छह मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से कड़ाई से की गई पूछताछ में सभी ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने सोमवार को नगर थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में उक्त बातें कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...