औरंगाबाद, जनवरी 2 -- उत्पाद थाना की टीम ने कोईलवां मोड़ के पास से 16 लीटर चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जिसका घर बस स्टैंड, गोह के पास बताया गया है। उक्त युवक कोईलवां मोड़ के समीप पिट्ठू बैग लेकर बस का इंतजार कर रहा था। युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। जांच के क्रम में पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, जिसमें चुलाई शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.