बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती । शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी उमा ओझा (56) की हत्या उनके परिवार के करीबी व्यक्ति ने गला दबाकर की थी। हत्या को आत्महत्या/दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गोविन्दनगर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर फेंक दिया था। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव निवासी पिकौरा थाना गौर जनपद बस्ती ने अपनी पत्नी के नाम पर मृतका उमा ओझा से दो बीघा खेत बैनामा कराया था। इसकी तय रकम में से 16 लाख रुपये उधार कर दिया। इसी रकम को चुकाने के लिए जब उमा व उसके परिजनों ने दबाव बनाया तो उसने उमा की गला दबाकर हत्या कर दी। वाल्टरगंज पुलिस ने स्वॉट व सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव को अटरा पुल थाना वाल्टरगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.