बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासिनी उमा ओझा (56) की हत्या 16 लाख रुपये हड़पने के लिए की गई थी। हत्या की घटना को आत्महत्या या दुर्घटना करार देने के लिए शव वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडियाकर्मियों से बात की। एसपी ने बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पांच मार्च की देर रात एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त उमा ओझा के रूप में की। उमा के पति रामेश्वर दत्त ओझा ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.