सहारनपुर, मई 1 -- देवबंद। पॉवर कारपोरेशन ने बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए नगर में दो दिवसीय सघन डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीओ के नेतृत्व में अलग-अलग मोहल्लों में पहुंची टीमों ने दो दिनों 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काट 16 लाख रुपये का राजस्व वसूली की। पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में बनाई गई टीमों ने नगर स्थित गांधी कॉलोनी, मदीना कॉलोनी, जीटी रोड, बडजियाउलहक, खानकाह, लहसवाड़ा, शाहजीलाल और चांद कॉलोनी में कार्रवाई की। एसडीओ ने बताया कि टीम ने उन उपभोक्ताओं को चिन्हित किया था जिनके बिल लंबे समय से लंबित थे इतना ही नहीं बार-बार चेतावनी के बावजूद भुगतान न करने वाले 55 लोगों के बिजली कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। संतोष कुमार बताया कि विभाग ने केवल कनेक्शन ही नहीं काटे, बल्कि उपभोक्ताओ...