हाथरस, जनवरी 16 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा वार्ड संख्या 03 श्याम कुंज में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण किया गया। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 129 मीटर लंबी सीसी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा फीता काटकर भव्य लोकार्पण किया गया। इस सीसी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की कुल लागत लगभग 16 लाख रुपये रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन, जलनिकासी और स्वच्छता की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।लोकार्पण के उपरांत श्याम कुंज के निवासियों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या 03 के सभासद अतुल चौधरी, ठेकेदार कृष्णा चौधरी , सभासद अशोक गोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.