16 लाख के मशीनरी बैंक घोटाले में एक ग्राम पंचायत ने लौटाई चार लाख की रकम
बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर। संवाददाता किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और कृषि लागत कम करने के लिए शुरू की गई फार्म मशीनरी बैंक योजना जिले में लापरवाही की भेंट चढ़ गई।पांच वर्ष पहले कृषि यंत्र बैंक स्थापित करने के लिए चार ग्राम पंचायतों को चार चार लाख रुपये दिए गए थे। धनराशि मिलने के बाद भी ग्राम पंचायतों ने मशीनों की खरीदारी नहीं की। जांच में घोटाले का खुलासा होने पर विभाग ने ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी की जिसके बाद एक ग्राम पंचायत ने धनराशि वापस की है। शेष तीन ग्राम पंचायतों से धन वापसी का इंतजार विभाग कर रहा है।
अनुदान का उद्देश्य वर्ष 2021-22 में पराली प्रबंधन और कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए चार ग्राम पंचायतों को चार-चार लाख रुपये की दर से कुल 16 लाख रुपये का अनुदान दिया गया था। उद्देश्य था कि पंचायत स्तर पर मशीनरी बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.