16 लाख की साइबर ठगी के आरोपी की तलाश में ओड़िशा पुलिस पहुंची देवघर
देवघर, जुलाई 15 -- देवघर,प्रतिनिधि। करीब 16 लाख रुपए की साइबर ठगी मामले में आरोपित की तलाश में ओड़िशा पुलिस की एक टीम देवघर पहुंची। स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित करने के बाद संयुक्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, तकनीकी जांच में आरोपित की लोकेशन और पता देवघर से जुड़ा मिलने के बाद ओड़िशा पुलिस पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। जानकारी के अनुसार साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसे ओड़िशा पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी और तकनीकी जांच में सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: हार्डवेयर दुकानदार से 25 हजार की साइबर ठगी, शिकायत कुछ दिनों पूर्व ओड़िशा के व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.