खगडि़या, जून 27 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने शुक्रवार को शहर के वार्ड-26 में 16.14 लाख की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र का विकास तेज गति से की जा रही है। नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला, पुलिया, सामुदायिक भवन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-26 में16 लाख 14 हजार 400 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय लोगों ने नगर सभापति का स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। वर्षों से सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण पैदल...