बस्ती, जून 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र में जमीन का सौदा तय होने के बाद 16 लाख रुपया एडवांस लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 1.16 करोड़ में सौदा होने के बाद एडवांस दिया गया। एडवांस लेने के बाद आरोपितों ने बैनामा नहीं किया और न ही पैसा वापस किया। जब घर जाकर पैसा मांगा तो जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया। परसरामपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के जोगापुर निवासी जयप्रकाश पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने थानाक्षेत्र के बेनीपुर स्थित एक जमीन का सौदा कानपुर के रहने वाले विजय सागर गुप्ता के साथ एक करोड़ सोलह लाख रुपये में सौदा तय कराया था। आरोप है कि बेनीपुर के रहने वाले आरोपितों ने सौदा तय होने के बाद एडवांस मांगा। विजय गुप्ता ने दो ब...