अररिया, मार्च 6 -- अररिया, संवाददाता जिले का मुस्लिम समुदाय रमजान के पवित्र महीने का पूरी अकीदत से एहतराम कर रहा है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय ने 16 फर्ज रोजा पूरा किया। साथ ही माहे रमजान में पड़ने वाले तीसरे जुमे की नमाज जिले भर में पूरी अकीदत से अदा की गई। वहीं बताया गया कि पहला अशरा खत्म हो चुका है और दूसरा अशरा चल रहा है। ये अशरा मगफिरत का है। मुस्लिम समाज से मिली जानकारी के मुताबिक रमजान के पूरे महीने को 10-10 दिनों के हिसाब से तीन हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से को अशरा कहते हैं। माना जाता है कि पहला अशरा बरकत का दूसरा अशरा रहमत और तीसरा जहन्नुम से निजात का होता है। जहां तक रमजान के तीसरे जुमा का सवाल है तो देखा गया कि जिले भर की सभी प्रमुख मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी हुई थीं। शहर की जामा मस्जिद समेत बहुत सारी मस्जिदों में तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.