गाजियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद में साइबर थाना पुलिस ने एपीके फाइल के जरिए मोबाइल फोन हैक कर करोड़ों ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने झारखंड और बिहार के तीन आरोपियों को विजयनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अब तक 16 राज्यों में करीब तीन करोड़ रुपये की 94 घटनाओं का खुलासा हुआ है। डीसीपी मुख्यालय धवल जायसवाल ने बताया कि मोदीनगर निवासी डॉ. श्रवण कुमार शर्मा के मोबाइल पर व्हाट्सऐप के माध्यम से आरटीओ ई-चालान नाम की एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करते ही उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद बीती 10 फरवरी से 19 फरवरी के बीच उनके बैंक खातों से 31.81 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.