16 रनों से न्यायपालिका की टीम ने डाक्टर्स की टीम को हराया
गाजीपुर, जून 8 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। न्यायपालिका और बीएचयू डाक्टर्स की टीम के मध्य एक क्रिकेट मैच का आयोजन पुलिस लाइन्स ग्राउन्ड गाजीपुर में किया गया। न्यायपालिका की टीम के टॉस जीता। कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 16 रनों से न्यायपालिका ने डाक्टर्स की टीम को हराया। न्यायपालिका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 148 रन बनाये। सर्वाधिक 35 रन आशीष कुमार ने बनाए। टीम के उपकप्तान अपर जनपद न्यायाधीश शक्ति सिंह ने 25 रन बनाया और नाटआउट रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएचयू डाक्टर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 132 रन पर आलआउट हो गयी। यह भी पढ़ें- अरैला को 20 रनों से हरा पांडेपुर ने जीती ट्रॉफी 16 रन से गाजीपुर न्यायपालिका की टीम ने मैच जीत लिया। गाजीपुर न्यायपालिका की टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.