16 यूपी बटालियन एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर का समापन
प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज की ओर से आयोजित 16 यूपी बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। बीबीएस विद्या मन्दिर, कादिलपुर में आयोजित शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न इकाइयों के सैकड़ों कैडेट्स ने सैन्य अनुशासन, उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता की। समापन के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार ने कैडेट्स को राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर संतोष जायसवाल भी कैंप में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अनुशासन, प्रतिभा और सैन्य कौशल का दिखा संगम यह भी पढ़ें- अनुशासन और देशभक्ति ही एनसीसी का मूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.