लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ। जीआरपी थाना चारबाग में 16 मुकदमों का आरोपी शातिर मोबाइल चोर बुधवार को जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। उसकी लंबे समय से तलाश थी। 16 में से 12 मुकदमें केवल चोरी के मामले में ही दर्ज हैं। जीआरपी थाना चारबाग के प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार 38 वर्षीय निजाम उर्फ निजामुद्दीन, निवासी सुदामापुरी नाली के किनारे, एपी सेन रोड, थाना हुसैनगंज, लखनऊ को उस समय पकड़ा गया जब वह सेवा ग्राम कॉलोनी के पास स्थित टूटे-फूटे ब्रिज के पास चोरी का मोबाइल बेचन की फिराक में घूम रहा था। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.