हरदोई, अप्रैल 30 -- बावन। लोनार कोतवाली के पीछे करीब 16 महीने पहले हुई लाखों रुपये के जेवरात की चोरी का खुलासा न होने पर अब मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने जांच सीओ हरपालपुर को सौंप दी है। 10 दिसंबर 2024 को लोनार कोतवाली के पीछे गुड्डू सिंह के यहां शादी समारोह था। उसी दौरान महोलिया शिवपार निवासी मनोरमा सिंह अपने साथ करीब 50 लाख रुपये के जेवर बैग में लेकर आई थीं, जो अचानक गायब हो गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया और तत्कालीन एसपी के हस्तक्षेप के बाद आठ दिन बाद केस दर्ज हुआ। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा पीड़िता का कहना है कि मामले में कई पुलिस अधिकारियों-थानाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, इंस्पेक्टर आनंद नारायण त्रिपाठी, विवेक वर्मा, अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.