गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2025-26 के तहत बालवाटिका-III से कक्षा पांचवीं तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं का अपडेटेड शेड्यूल जारी कर दिया है। 16 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसे लेकर सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें बालवाटिका-III से कक्षा तीसरी तक की परीक्षा छात्रों की निपुण दक्षताओं के आधार पर होगी, जबकि कक्षा चौथी और पांचवीं के प्रश्नपत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा तैयार किए जाएंगे। छात्रों की बेहतर तैयारी के लिए विभाग ने वार्षिक परीक्षा के सैंपल पेपर साझा किए हैं। ये प्रश्नपत्र निपुण टीचर ऐप के कंटेंट रिपॉजिटरी और एससीईआरटी की वेबसाइट पर...