हापुड़, मार्च 6 -- जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी स्कूलों में आगामी 16 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। इसमें जिले के 497 स्कूलों के 65 हजार बच्चे भाग लेंगे। परीक्षाओं की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी जुट गए हैं। परिषदीय सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी, जो 20 मार्च तक चलेंगी। इनमें कक्षा एक से लेकर 8 बजे तक के 65 हजार बच्चे भाग लेंगे। परीक्षाएं जिलेभर के 497 स्कूलों में कराई जाएंगी। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.